फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होली फेथ स्कूल पठियार के 55 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Tue, 05 May 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
होलीफेथ स्कूल पठीयार में जमा दो परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने भले बच्चों को सम्मानित
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। होली फेथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पठियार का जमा दो का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष विद्यालय से कुल 55 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा आशिमा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में 10वां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। आशिमा के अलावा दीपांशु, कर्शी, महक, शौर्याण, रिधिमा, सुहानी, विभूति और दीक्षा सूद ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कला संकाय के विद्यार्थियों में इशू, मन्नत और श्रेया ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक सूद और प्रधानाचार्य शशि सूद ने समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें