फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: दावी गांव के बुजुर्ग की ब्यास नदी में बहने की आशंका, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

Mon, 23 Jun 2025 03:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )

सार

 कांगड़ा जिले के लंबागांव पुलिस थाने के तहत आने वाली बागकुल्जा पंचायत के 65 वर्षीय मदन लाल के ब्यास नदी में बहने की सूचना है। 
विज्ञापन
ब्यास नदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव  पुलिस थाने के तहत आने वाली बागकुल्जा पंचायत के 65 वर्षीय मदन लाल के ब्यास नदी में बहने की सूचना है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करक  तालाशी  अभियान शुरू कर दिया है।  जानकारी के अनुसार बागकुल्जा पंचायत के दावी गांव का मदन लाल पुत्र स्वर्गीय सुखराम ने रविवार सुबह रोजाना की तरह अपनी भैंसों को ब्यास नदी किनारे छोड़ा था। इसके बाद दोपहर के करीब बुजुर्ग भैंसों को वापस लाने के लिए घर से निकला,  लेकि शाम तक वापस घर नहीं लाैटा । जब शाम को मदन लाल व मवेशी घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने बुजुर्ग के मोबाइल पर फोन किए लेकिन लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की। इस संबंध में लंबागांव पुलिस को भी सूचित किया । पुलिस ने बुजुर्ग के फोन की लोकेशन के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। सोमवार सुबह लंबागांव में ही ब्यास के किनारे बुजुर्ग के कपड़े व मोबाइल मिला। मामले की जांच कर रहे पुलिस एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में नजदीकी पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया व अपनी टीम के साथ तलाशी अभियान भी चलाया हुआ है। अभी तक स्वयं पुलिस व मदन लाल के परिजन सुजानपुर तक ढूंढ चुके हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली । पुलिस ने इस संबंध में एसडी आरएफ की टीम को भी बुला लिया है।  मामले न की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें