पालमपुर में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार में 20 राज्यों के पत्रकारों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अनुभूति रिट्रीट के तहत ब्रह्माकुमारीज कैलाश मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, पुन्नर पालमपुर में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में देश के 20 राज्यों से आए लगभग 40 पत्रकार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. खुशहाल शर्मा रहे। विशेष अतिथियों में डॉ. डीडी मित्तल, प्रियंका कौशल, पालमपुर यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष संजीव बाघला तथा वरिष्ठ संपादक मधुकर द्विवेदी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति प्रो. मान सिंह परमार ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्य और संवेदनशीलता को बनाए रखना वर्तमान समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम की चेयरपर्सन सिस्टर बीके सरला रहीं और मंच संचालन बीके मंजू ने किया।