फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन किलोमीटर दौड़ में पूजा प्रथम

Mon, 20 Apr 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिवा अकादमी भड़ोली की ओर से रविवार को फिट हिमाचल मेगा रन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में रजनीश धवाला मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को 5100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (गर्ल्स तीन किमी) में पूजा ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और अमृता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग (गर्ल्स 2 किमी) में शिवन्या प्रथम, स्वाति द्वितीय और अंशिका व निधि संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 वर्ग (बॉय 2 किमी) में सूर्यांश ने पहला, अंशुल चौधरी ने दूसरा और अखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 14 वर्ष से अधिक (बॉय 5 किमी) में अनमोल सिंह प्रथम, नितिन चौधरी द्वितीय और आदित्य ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और उनमें अनुशासन व प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें