फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छुट्टी के दिन नहीं चलती सरकारी और निजी बसें, लोग हो रहे परेशान

Mon, 20 Apr 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के कई स्थानीय रूटों पर रविवार को सरकारी और निजी बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन रूटों में कांगड़ा से नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, जसौर, सेराथाना, पटियालकड़ जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों राज कुमार, पवन कुमार, अश्वनी कुमार, त्रिलोक चंद, अजय कुमार, राकेश, कमल किशोर, रितेश, मनोज, सुरिंद्र कुमार, सुनीता, कांता देवी, रंजना कुमारी आदि का कहना है कि छोटे रूटों पर बसों का संचालन न होने से उन्हें निजी वाहन या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है।  स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि रविवार को भी इन रूटों पर बस सेवाएं बहाल रखी जाएं। अगर बस सेवा नियमित रूप से चलती रहे तो उनकी यात्रा और जीवन सरल हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्ढा ने कहा कि रविवार को अधिकतर रूटों पर सवारियां नहीं मिलती हैं। इस कारण छोटे रूटाें पर बसों का संचालन नहीं होता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें