फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक द्वेष से सुलह क्षेत्र में विकास की गति थमी : परमार

Tue, 06 Jan 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुलह क्षेत्र में विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग। -स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने काग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आज एक ऐसी सरकार के हाथों में फंसा है, जो न शासन चला पा रही है और न ही जनता की पीड़ा समझ पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण सुलह विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की गति पूरी तरह थम चुकी है।
विज्ञापन

परमार ने सोमवार को सुलह के तप्पा, मालाऊ और मालग क्षेत्रों में जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ विस्फोटक स्तर पर पहुंच चुका है। चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार का भ्रम जाल फैलाने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने वादों से मुकर गई है। आज प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा या तो पलायन को मजबूर है या निराशा में डूबा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक रीढ़ टूट चुकी है। सरकारी ट्रेजरी का बंद होना कोई साधारण प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि सरकार के वित्तीय दिवालियापन का प्रमाण है। कांग्रेस सरकार हिमाचल को आर्थिक अराजकता की ओर धकेल रही है। परमार ने सुलह क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाने हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में शुरू हुई महत्वपूर्ण योजनाएं अब सफेद हाथी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भवारना अस्पताल का 25 करोड़ की लागत से बनने वाला अत्याधुनिक भवन आज भी अधूरा है। थुरल अस्पताल भवन का काम वर्षों से लटका हुआ है। राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस सरकार ने इन परियोजनाओं को रोक दिया है, जिससे जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो रही है। इससे पहले परमार ने मालग में एक विद्युत चालित हैंडपंप का लोकार्पण किया। इससे गांववासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें