फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम्राज्यवादी शक्तियों के दबाव में बन रहीं नीतियां : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिकों ने बेरोजगारी भत्ते की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल किसान सभा ने सोमवार को बालीचौकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत एक सेमिनार से की गई। इसमें शहीदों के विचारों और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई।
सेमिनार को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी देश की नीतियां साम्राज्यवादी शक्तियों के दबाव में बन रही हैं। कार्यक्रम के बाद किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी, बालीचौकी को मनरेगा के तहत काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि गत 10 फरवरी को ग्राम पंचायत थाटा में श्रमिकों ने काम के लिए आवेदन किया था, लेकिन लगभग 43 दिन बीतने के बावजूद उन्हें काम उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा ने मांग की कि सभी पात्र आवेदकों को शीघ्र बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं की गई तो किसान सभा श्रमिकों के साथ मिलकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय बालीचौकी का घेराव करेगी। कार्यक्रम में महेंद्र राणा, देवेंद्र कुमार, इंद्र सिंह, अमर सिंह, नेत्र कुमार, चमन लाल, दबे राम, पद्म देव, लाल सिंह, तिलक राज, नारायण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें