फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मारपीट में इस्तेमाल कार को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत वीरवार को ढलियारा में हुई मारपीट के समय इस्तेमाल की गई एक आरोपी की कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने मारपीट में घायल दोनों व्यक्तियों को मेडिकल जांच के लिए टांडा भेजा है। आरोपी पर ढलियारा के एक दुकानदार और टैक्सी चालक पर मारपीट का आरोप है। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी है जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान जरनैल सिंह (ढलियारा पंचायत) और ढलियारा निवासी सतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ दो युवकों ने मारपीट की है। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब वह दुकान में बैठे थे तो दो युवकों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे शिकायतकर्ता सतीश का कहना है कि उसके साथ भी दोनों आरोपी युवकों ने झगड़ा किया जिससे उन्हें भी चोटें पहुंची हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी युवकों में से एक आरोपी पुलिस विभाग में कार्यरत है जबकि दूसरा आरोपी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के समय इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें