फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गबन मामले में होटल के वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

Mon, 06 Apr 2026 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के देहरा स्थित होटल में हुए 45 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने जांच शुर कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रविवार को पुलिस टीम ने होटल के पिछले तीन वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी मैनेजर को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।
विज्ञापन

जांच में यह बात प्रमुखता से उभर रही है कि गबन की बड़ी राशि यूपीआई के माध्यम से खुर्द-बुर्द की गई है। पुलिस अब उन सभी बैंक खातों की डिटेल्स खंगाल रही है, जिनमें ग्राहकों का पैसा ट्रांसफर हुआ है। आरोप है कि होटल की लीज अवधि के दौरान मैनेजर ने रसीदें तो काटीं, लेकिन भुगतान अपने निजी खातों में करवाया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस खेल में होटल के किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है।
गौरतलब है कि ब्यास पुल के समीप स्थित इस होटल की आंतरिक जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई थीं। इसके बाद डॉ. राजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। तीन साल के कार्यकाल के दौरान हुए इस 45 लाख के गबन ने होटल प्रबंधन को भी हैरान कर दिया है। देहरा पुलिस अब यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि गबन की गई राशि का वास्तविक आंकड़ा और अधिक तो नहीं है।
विज्ञापन

होटल के रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। यूपीआई ट्रांजैक्शन और बैंक स्टेटमेंट का मिलान किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नवदीप सिंह, एएसपी, देहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें