फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होटल में हंगामे की शिकायत पर दौड़ी पुलिस, मानसिक परेशान निकला व्यक्ति

Wed, 08 Jul 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत अपर धर्मकोट स्थित एक निजी होटल में पर्यटकों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच के दौरान मामला आपराधिक प्रकृति का नहीं पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को एनसीआर (नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) थमाकर आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में होटल में घुस आया है और वहां ठहरे पर्यटकों को परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान सामने आया कि उक्त व्यक्ति किसी मानसिक परेशानी से ग्रस्त था और इसी वजह से वह होटल के कमरों के दरवाजे खटखटा रहा था।
इसके साथ ही, शिकायतकर्ता ने होटल के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबंधन पर भी समय पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में कोई संज्ञेय अपराध बनता नहीं पाया गया है। इसके चलते शिकायतकर्ता को नियमानुसार एनसीआर रिपोर्ट सौंप दी गई है और उन्हें आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय में अपना पक्ष रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें