फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिहार के लापता नाबालिग को 24 घंटे में पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Wed, 29 Jul 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। थाना इंदौरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिहार से भटके 16 वर्षीय एक नाबालिग को 24 घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग शिवम पुत्र ललन सिंह, निवासी गांव कुठभना, जिला दरभंगा (बिहार) गलती से ट्रेन में बैठकर पठानकोट पहुंच गया था और वहां से बस में बैठकर इंदौरा आ गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम इंदौरा बस अड्डे पर स्थानीय महिला संतोष देवी को एक नाबालिग रोता हुआ मिला। देर शाम होने के कारण वह उसे सुरक्षा के लिहाज से अपने घर ले गईं। अगले दिन सोमवार को संतोष देवी अपने पति दिनेश धीमान के साथ उसे लेकर थाना इंदौरा पहुंचीं और पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर एएसआई ठाकुर मोहिंद्र सिंह ने नाबालिग से मिली सीमित जानकारी के आधार पर बिहार के थाना बेहरा से संपर्क साधा। वहां की पुलिस की मदद से परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचित किया गया। मंगलवार को नाबालिग की बुआ संजू देवी परिजनों के साथ इंदौरा पहुंचीं, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस और स्थानीय दंपत्ति का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें