फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल बैंड स्टाफ के साक्षात्कार 18 से

Wed, 13 Jan 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के सकोह स्थित द्वितीय भारत आरक्षित वाहिनी के समादेशक ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल बैंड स्टाफ के 24 रिक्त पदों के लिए 18 और 19 जनवरी को वाहिनी कार्यालय सकोह में व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 जनवरी को प्रात: 9 बजे और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के 19 जनवरी को प्रात: 9 बजे होंगे।

उन्होंने अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अपने साथ कॉल लैटर, दस्तावेजों की छाया प्रतियां एवं अपने 4 पासपोर्ट साइज फोटो लाने का आग्रह किया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए कॉल लैटर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


कॉल लैटर प्राप्त न होने की स्थिति में चयनित अभ्यर्थी भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी के लिए कार्य दिवस समयावधि में कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-223126, 223146 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें