फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वाॅलीबाल में पंचरुखी, कबड्डी में कोटला विजेता

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़  विजेता टीम को सम्मनित करते मुख्यतिथि। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में तीन दिवसीय अंडर-14 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। वाॅलीबाल टीम का मुकाबला पंचरुखी जोन और कोटला ब्लॉक के बीच हुआ। इसमें पंचरुखी की टीम विजेता रही। कबड्डी मैच का मुकाबला कोटला और फतेहपुर के बीच हुआ, जिसमें कोटला विजेता रहा। खो-खो मैच का मुकाबला नूरपुर और खुंडियां ब्लाॅक के बीच हुआ। इसमें नूरपुर विजेता रहा। बैडमिंटन में धर्मशाला ब्लाॅक विजेता और कांगड़ा ब्लॉक उपविजेता रहा। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोत्साहन के लिए 5100 रुपये नकद दिए। प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी ने बताया कि सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 23 जोन की 740 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें