रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा-एक साथ विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 दिन तक चला। इसके तहत महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया और परिसर सहित आसपास के क्षेत्र की सफाई की। अभियान की अगुवाई प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया ने की। इसमें प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार शर्मा एवं शिक्षा संकाय अध्यक्ष सुमित शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन और स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया। संवाद