फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अर्थशास्त्र विभाग के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Mon, 17 Jun 2024 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर देहरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह परिसर के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग की टीम विजेता और इतिहास विभाग की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल की प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग की टीम विजेता और राजनीति विज्ञान विभाग की टीम उप विजेता रही।बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग से दिव्यांश शर्मा विजेता और अर्थशास्त्र विभाग से ऋजुल ठाकुर उप-विजेता रहे। वहीं, महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में दृश्य कला विभाग से शिखा विजेता, राजनीति विज्ञान विभाग से लक्ष्मी उपविजेता रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग की टीम विजेता और अर्थशास्त्र विभाग की ही दूसरी टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन मिक्स डबल्स की प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग की टीम विजेता और दृश्य कला विभाग की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग की टीम विजेता और राजनीति विज्ञान विभाग की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में इतिहास विभाग की टीम विजेता और राजनीति विज्ञान विभाग की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में समाज कार्य विभाग की टीम विजेता तथा दृश्य कला विभाग की टीम उपविजेता रही।
पुरुष वर्ग में अर्थशास्त्र विभाग से दिव्यांश शर्मा को और महिला वर्ग में राजनीति विज्ञान विभाग से लक्ष्मी को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल बतौर मुख्य अतिथि और कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सप्त सिंधु परिसर देहरा के खेल प्रभारी प्रो. संजीत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में लगभग 250 विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें