नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। खंड मुख्यालय नगरोटा सूरियां के वार्ड नंबरर 2 के एक घर से दिन दिहाड़े ही सोने के जेवर और लाखों रुपये की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार को वार्ड नंबर 2 के शिव कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ सुबह छह बजे के लगभग अपने रिश्तेदार के घर में ताला लगाकर चले गए थे। शाम को जब वह लाैटे तो अंदर अलमारी खुली थी।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर घर से 14 लाख के सोने के गहने और सात लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और आसपास के घरों में पूछताछ और आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी।