फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंडवाड़ी स्कूल में खिलाड़ी और अभिभावक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक संजय कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य मनोहर लाल, विद्यालय के शिक्षकगण और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलराज ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल के 20 खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें से कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना श्रेष्ठ कौशल दिखाते हुए पदक भी हासिल किए। प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमित पटियाल को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया। अमित 1500 और 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने के लिए 12 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने प्राध्यापक संजय कुमार के योगदान की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलराज ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें