फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छत से गिर रहा प्लास्टर, किराये के जर्जर भवन में चल रहा बीईईओ कार्यालय

Wed, 26 Aug 2026 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमाड़ (कांगड़ा)। शिक्षा विभाग का ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन (बीईईओ) कार्यालय जवाली पिछले 46 साल से किराए के जर्जर भवन में चल रहा है। भवन की हालत इतनी खस्ता है कि छत से बड़े-बड़े टुकड़े गिर रहे हैं, जिससे अधिकारी और कर्मचारी डर के साये में काम करने को मजबूर हैं। अब तक विभाग किराए के रूप में 17.19 लाख रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन आज तक कार्यालय को अपना भवन नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में स्थापित इस कार्यालय के लिए सरकारें स्थायी भवन उपलब्ध नहीं करवा पाई हैं। वर्तमान में विभाग इस भवन का 3,115 रुपये प्रतिमाह किराया चुका रहा है। जर्जर हालत के चलते कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खुद ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन अधिकारी भी छत गिरने के डर से अपने कमरे में बैठने से कतराती हैं।
अधिकारी के कमरे में केवल फालतू सामान रखा है, जबकि बाहर उनके पद का बोर्ड टंगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकारों के दावों की जमीनी हकीकत इस कार्यालय की बदहाली से साफ नजर आती है। विभागीय अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन और सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि उन्होंने समस्या को लेकर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर से बात की थी, लेकिन उनका तबादला हो गया। अब जवाली के एसडीएम नरेंद्र सिंह से किसी खाली सरकारी भवन को कार्यालय के लिए उपलब्ध करवाने पर बात हुई है। उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

मामले की जानकारी नहीं, शीघ्र होगा समाधान : बलविंद्र सिंह

डिप्टी डायरेक्टर प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा बलविंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। इस संबंध में मीडिया के माध्यम से ही पता चला है। यदि कार्यालय की स्थिति ऐसी है तो मामले को देखकर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन




Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version
Saved
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें