फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा मंदिर के गेट के पास पड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा

Sat, 22 Feb 2025 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर के मुख्य गेट के साथ बना गहरा गड्ढा। -संवाद
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में विकास कार्य पहले काफी जोर-शोर से चल रहे थे। मगर वित्तीय संकट के चलते ठेकेदार ने काम रोक दिया है। इस कारण मंदिर परिसर में अव्यवस्था का माहौल है। वीरवार को हुई बारिश के कारण मंदिर के मुख्य गेट के पास 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया है, जो श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि 26 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में किसी श्रद्धालु इस गड्ढे में गिरने बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों को कहना है कि हैरानी की बात यह है कि मंदिर प्रशासन ने यहां पर अभी तक न तो कोई घेराबंदी की है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि शिवरात्रि से पहले इस गड्ढे को भरने या कवर करने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी अनहोनी घटना को रोका जा सके।
उधर, इस बाबत मंदिर अधिकारी राकेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक धनराशि भेज दी है और यह कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें