फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नई टोल दरों पर भड़के पिकअप चालक, संसारपुर टैरेस में प्रदर्शन

Thu, 02 Apr 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस में टोल टैक्स के खिलाफ विरोध करते पिकअप चालक। -संवाद
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा टोल टैक्स की नई दरें लागू करने के फैसले ने सीमावर्ती क्षेत्रों में माहौल गरमा दिया है। बुधवार को संसारपुर टैरेस में शिवालिक पिकअप यूनियन के चालकों ने नई दरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि पिकअप गाड़ियों, जिनसे पहले कोई टोल नहीं लिया जाता था, अब उनसे जबरन 170 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि यह आर्थिक बोझ तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो वे प्रदेशव्यापी चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। यूनियन प्रधान यशपाल सिंह और सचिव अजय कुमार ने बताया कि पिकअप चालकों को छोटे-छोटे सामान के लिए मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर पंजाब के तलवाड़ा जाना पड़ता है।
ऐसे में हर चक्कर पर 170 रुपये का टैक्स देना व्यापारियों और आम जनता की कमर तोड़ देगा। कई मामलों में तो सामान का किराया कम और टोल की पर्ची महंगी पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि टोल टैक्स के पुराने नियम ही लागू रहेंगे, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है।
विज्ञापन

संसारपुर टैरेस बैरियर पर धड़ल्ले से 170 रुपये की नई पर्चियां काटी जा रही हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद राहत न मिलने से वाहन चालकों में असमंजस और भारी रोष है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मनोज कुमार, सुभाष चंद, मुनीष कुमार, सुनील राणा, योगराज, राकेश, मुकेश, देवेंद्र और रविंद्र सहित यूनियन के दर्जनों सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

सत्र 2026-27 के लिए नई टोल दरें
निजी वाहन (कार/जीप/वैन) : 170 रुपये
हल्के मालवाहक/मिनी बस : 320 रुपये
यात्री वाहन (12+ सीटें) : 250 रुपये
भारी मालवाहक वाहन : 570 से 900 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें