फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फोटोग्राफरों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी

Wed, 20 May 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। फोटोग्राफर एसोसिएशन हमीरपुर द्वारा छायाकारों के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कैमरों की दुनिया में अहम स्थान रखने वाली एक कंपनी के सहयोग से आयोजित इस वर्कशॉप में आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों पर विशेष जानकारी दी गई। वर्कशॉप में कंपनी से आए रोहित गौतम और अरविंद मेहरा ने फोटोग्राफरों को नए तकनीकी बदलावों से जुड़ने और समय के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। टेक्निकल एक्सपर्ट रोहित गौतम ने बताया कि अधिकतर फोटोग्राफर नए कैमरों के लगभग 90 प्रतिशत फीचर्स का उपयोग नहीं करते, इसलिए तकनीक की पूरी समझ होना जरूरी है। उन्होंने सिनेमैटिक वीडियोग्राफी और कैंडिड फोटोग्राफी की तकनीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी, हमीरपुर जिला और अन्य जिलों से आए फोटोग्राफर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें