कांगडा में एसडीएम ज्ञापन सौंपते बंजरग दल के पदाधिकारी
माहौल बिगाड़ने वाली हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : धीमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। शहर के एक शिव मंदिर में वीरवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक विशेष समुदाय धर्म की तस्वीर रख दी। इससे आहत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों सदस्यों ने शिव मंदिर का शुद्धिकरण किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। आहत युवाओं ने इकट्ठा होकर भारत माता की जय के नारे लगा। इसके बाद वे इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि कुछ लोग देवी-देवताओं की इस नगरी का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे में यहां शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख नरेंद्र धीमान ने कहा कि इस बारे पहले भी प्रशासन को आगाह किया जाता रहा है। ऐसे में अब कुछ अज्ञात तत्व ऐसी हरकतें कर यहां का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करे। इस संबंध में एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।