ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को भीड़ के बीच मेरठ (उत्तर प्रदेश) से आई एक महिला श्रद्धालु का कीमती मोबाइल फोन मंदिर परिसर में कहीं गिर गया। अत्यधिक भीड़ के कारण महिला का मोबाइल ढूंढ पाना मुश्किल हो गया और वह काफी परेशान हो गई। मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक्स सर्विसमैन प्रदीप कुमार और तिलक शर्मा को यह मोबाइल फोन मिला। दोनों ने काफी प्रयासों के बाद महिला श्रद्धालु को फोन सुरक्षित लौटा दिया। संवाद