केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर संस्थान में परिसर निदेशक सत्यम कुमारी कार्य के दौरान है
रक्कड़ (कांगड़ा)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर बलाहर में हेल्थ एंड फिजिकल हेल्थ असेस्मेंट विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी के मार्गदर्शन एवं परिसर निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी के पर्यवेक्षण में हुआ। समन्वयन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर बलाहर के निदेशक (प्रभार) डॉ. गौतम चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के विभिन्न आकलन परीक्षणों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। संवाद