फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालतु कुत्ते ने बच्चे को काटा, चार टांके लगे

Mon, 26 May 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के तहत पंचायत अलुहा में एक पालतू कुत्ते ने 12 वर्षीय बच्चे कृष हीर पुत्र मदन लाल पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने पर परिजन तुरंत बच्चे को ज्वालामुखी सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे चार टांके लगाए और रैबीज का इंजेक्शन भी दिया।
विज्ञापन

फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थाना प्रभारी पूनम ने बताया कि बच्चे की माता कलावती के बयान पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पुरुषोत्तम पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता बेहद आक्रामक है और मालिक ने उसे खुले में छोड़ रखा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें