फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कालीधार के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

 कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के कालीधार जंगल में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत सुरानी हनुमान मंदिर के समीप कालीधार के जंगल में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जंगल में पड़ा शव लगभग 20 से 25 दिन पुराना है। ऐसे में पुलिस इसकी शिनाख्त करने में जुट गई है। बहरहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए शवगृह देहरा में रखा है। इसका 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


पुलिस को आंशका है कि कहीं ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत न हुई हो क्योंकि, पुलिस ने जिस जगह से शव बरामद किया है, वहां गहरी खाई है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी ने हत्या कर शव वहां फेंका हो। बुधवार को कुछ महिलाएं जंगल में पशुओं को चारा लेने गई थी इसी बीच उन्होंने व्यक्ति के शव को देखा और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साथ ही इस मामले को लेकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार ज्वालामुखी और खुंडियां सब डिविजन के तहत बीते समय में ऐसी कोई भी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है जिससे शव की शिनाख्त हो सके। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है।

पुलिस को शव के पास ये चीजें हुई बरामद
ज्वालामुखी पुलिस को शव के पास से ग्रे रंग की इनर वनियान, सफेद रंग की सैंडो, नीले रंग का पायजामा पहना हुआ मिला है। इसके अलावा उसके बाएं हाथ में लोहे का कड़ा, धागे का ब्रैसलेट भी पहना हुआ है। इस बीच कड़े पर हिंदी में जय श्री श्याम लिखा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें