फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेरना पंचायत के वार्ड तीन में पेयजल को तरसे लोग

Sat, 31 May 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग उपमंडल राजा का तालाब के तहत ग्राम पंचायत नेरना के वार्ड तीन के लोग बीते पांच दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोग इस विषय में शुक्रवार को नेरना स्थित जलशक्ति विभाग के कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे और मांग पत्र सौंपा। स्थानीय लोगों शकुंतला देवी, बीना देवी, रेनू कुमारी, आशा देवी, बिमला देवी, पूजा, निशा, रितिका, अरुण, रवि कुमार, रोहित, बल्ली का कहना है कि पांच दिन से उनको पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। लोगों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान एक दो दिन में नहीं किया जाता है तो स्थानीय विधायक से मिलेंगे। इस विषय में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित रंधावा का कहना है कि बुधवार से नलकूप की मोटर खराब है। मोटर को रिपेयर के लिए भेजा गया है। समस्या को देखते हुए लोगों को ओवरहेड टैंक से सप्लाई दी जा रही है। मोटर ठीक होते ही नलकूप से सुचारु रूप से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें