फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पैदल रास्ते पर दोपहिया वाहन चला रहे लोग

विज्ञापन
जोगाबाड़ा में सड़क धंसने के बाद लोगों के​ लिए पैदल चलने को बनाए लौहे के पुल से गुजरते हुए दोपहि
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में मैक्लोडगंज-खड़ा डंडा मार्ग पर सड़क धंसने के बाद नगर निगम की ओर से हाल ही में पैदल चलने वालों के लिए फुट ब्रिज का निर्माण किया गया है। पैदल चलने के बजाय लोग पुल से दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे फुटब्रिज को दोबारा खतरा पैदा हो सकता है। नगर निगम की ओर से वहां पर बोर्ड भी लगाया गया था कि यह पुल केवल पैदल चलने वालों के लिए हैं, लेकिन लोगों ने इस बोर्ड को उखाड़ दिया है और बेखौफ दोपहिया वाहनों को वहां से निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अगर वाहनों के वजन से पुल टूट जाता है तो लोगों को फिर से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारी बरसात के दौरान धर्मशाला-मैक्लोडगंज खड़ा डंडा मार्ग पर जोगीवाड़ा के पास भूस्खलन से सड़क बह गई थी। नगर निगम ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए वहां पर लोहे के अस्थायी फुटब्रिज का निर्माण करवाया था। लोगों ने इसे अब वाहनों को पार करने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। नगर निगम के पूर्व मेयर एवं पार्षद देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पुल से लोग अपने दोपहिया वाहनों को निकाल रहे हैं। यहां पर निगरानी के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें