फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जसवां-परागपुर में एचआरटीसी के बस रूट बंद करने पर भड़के लोग

Sun, 21 Sep 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा की बस सेवाओं के अचानक बंद होने से पिछले तीन महीनों से लोग परेशान हैं। टैरेस–हरिद्वार, देहरा–ज्वालाजी, बंगाणा, चंडीगढ़ और ज्वालाजी–दिल्ली सहित दर्जनों रूट बिना किसी पूर्व सूचना बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय जनता का कहना है कि अधिकारी बार-बार माइलेज पूरा होने का बहाना देते हैं, लेकिन निगम की कई बसें पहले ही तय मानकों से लाखों किलोमीटर ऊपर चल चुकी हैं। नतीजतन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एनएच तक पहुंचने के लिए टैक्सी या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
एक संयुक्त बयान में रामपाल, संजीव शर्मा, मुकेश कुमार, विनोद मेहता, संजीव कुमार, राहुल, यशपाल, अरविंद प्रभाकर, बिट्टू शर्मा, पंकज, हैप्पी राणा, बीडीसी सदस्य सुदर्शन ठाकुर, परवीन धीमन, पिंकी देवी और जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन रूटों पर बस सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो वे विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर के साथ देहरा स्थित निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा मंडल परागपुर के अध्यक्ष विनोद शर्मा और जसवां के मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एनएच पर लोग निजी रोडवेज और अन्य परिवहन सेवाओं का विकल्प पा सकते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बस ही एकमात्र साधन है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबे समय से चल रहे इन रूटों को बहाल करने के लिए पूरी स्थिति का अध्ययन कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें