कांगड़ा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड कांगड़ा के महामंत्री रोशन लाल सिहोतरा ने बताया कि त्रैमासिक बैठक 22 सितंबर को कांगड़ा में जगदीश चौधरी की अध्यक्षता में होगी। इसमें एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। खंड कांगड़ा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शहरी यूनिट और चंगर यूनिट के सभी सदस्य बैठक में एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक पेंशनरों के बकाया भुगतान, महालेखाकार कार्यालय में पे मैट्रिक्स के लंबित मामले, 13 फीसदी लंबित डीए सहित लंबित मेडिकल बिलों पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश के आह्वान पर हिमाचल में 17 अक्तूबर को पेंशनर संघ के होने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।