फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नारा लेखन में प्रिया और पोस्टर मेकिंग में संजना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। मटौर कॉलेज के ईको क्लब की ओर से विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अपने नारों और चित्रों के माध्यम से उन्होंने ओजोन परत के क्षय को कम करने में योगदान देने और पृथ्वी को बचाने का संदेश साझा किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने विश्व ओजोन दिवस 2025 की थीम विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक से परिचित करवाया। इस दौरान सभी को पृथ्वी पर जीवन के सभी रूपों का संरक्षण और बचाव के प्रयास करने की शपथ दिलवाई। वहीं ओजोन परत संरक्षण की जागरूकता के लिए डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, कोमल देवी, रिया चौधरी ने दूसरा, जबकि प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में संजना पहले, करिश्मा दूसरे, जबकि कशिश और काजल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम ईको क्लब संयोजक प्रो. दिनेश के निर्देशन में संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें