फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वित्तीय लाभों के लिए 16 को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे पेंशनर

Wed, 11 Mar 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। विभिन्न विभागों के पेंशनरों में वित्तीय लाभों और अन्य मांगों के समाधान न होने से रोष है। मंगलवार को भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष मदन लाल, परिवहन पेंशनर कल्याण मंच के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी और बिजली बोर्ड संगठन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त बयान जारी कर 16 मार्च को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

पेंशनर नेताओं का कहना है कि वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके हक के वित्तीय लाभों का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। सरकार ने बार-बार आग्रह के बावजूद न तो ठोस कदम उठाए और न ही वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि 5 मार्च को हुई 18 संगठनों की प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार की इस अनदेखी की कड़ी निंदा की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के खिलाफ 16 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 30 मार्च को मांगों की अनदेखी जारी रहने पर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। महासंघ ने पेंशनरों से अपील की है कि वे अब नहीं तो कभी नहीं के संकल्प के साथ 16 मार्च के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें