फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वित्तीय लाभ अटके तो आंदोलन पक्का, पेंशनरों ने सरकार को दी कड़ी चेतावनी

Sun, 07 Dec 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। वित्तीय लाभों के लंबित रहने पर तीखी नाराजगी जताते हुए पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन सेगली (धनोटू) ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन तय है। शनिवार को सिरडा कॉलेज परिसर में हुई बैठक में पेंशनरों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वैधानिक वित्तीय लाभ और मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता निक्का राम चौधरी ने की, जबकि महासचिव कृष्ण चंद उपस्थित रहे। सदस्यों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों और मेडिकल बिलों की अदायगी में हो रही देरी को गंभीर लापरवाही करार दिया। कहा कि स्थिति जस की तस रही तो संघ प्रदेश-स्तर पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ का स्थापना दिवस समारोह 17 दिसंबर को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। जनवरी में खंड की आम बैठक रखी जाएगी, जिसमें व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर हर सेवा-निवृत कर्मचारी को जोड़ने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला संगठन मंत्री सूरज ठाकुर, कुलदीप गुलेरिया, भूप सिंह, गोपाल शर्मा, छबीली चंद, मनी राम चौहान, नरोत्तम चंदेल, प्यार सिंह चंदेल और जिला सलाहकार बालक राम शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें