फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशनरों ने दिवाली से पहले डीए देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कमलेश ठाकुर से मिले संघ के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पेंशनर संघ कांगड़ा की देहरा इकाई की बैठक सोमवार को अध्यक्ष प्रपिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक कमलेश ठाकुर से मुलाकात कर मांगें उनके समक्ष रखीं।
संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा का स्वागत करते हुए आभार जताया। साथ ही पेंशनरों को दिवाली से पहले डीए जारी करने की मांग की। पदाधिकारियों ने विधायक से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव देव राज हीरा, कोषाध्यक्ष बख्शी राम, रणजीत सिंह चावला, पवन कुमार, इंद्रपाल, ओम प्रकाश, राजिंद्र राणा, पूर्ण चंद, गुलशन, उत्तम चंद और मोहन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें