फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में पेंशनरों ने लंबित मांगों पर की चर्चा

Mon, 01 Sep 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की रैत ब्लॉक इकाई की बैठक रविवार को अध्यक्ष पवन धीमान और शहरी इकाई शाहपुर अध्यक्ष सेठ राम की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष एवं प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित ग्रैच्युटी, कम्युटेशन और लीव इनकैशमेंट का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई गई। साथ ही महंगाई भत्ते की सभी किस्तों की घोषणा करने और संशोधित छठे वेतनमान की लंबित देनदारियों सहित अन्य मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील प्रदेश सरकार से की गई। बैठक में एसोसिएशन के जिला महासचिव रविंद्र सिंह राणा, राज्य के मुख्य सलाहकार प्रभात चौधरी, कोषाध्यक्ष सेठ राम, बीएस महाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें