फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एरियर भुगतान में जिक्र न होने से पेंशनरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन इकाई की मासिक बैठक रमेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान विधि सिंह, महासचिव रत्न चौधरी, मुख्य सलाहकार त्रिलोक चौधरी, सुरेश अवरोल, अश्वनी कौल, प्रताप राणा आदि मौजूद रहे। इस दौरान पेंशनरों ने कहा कि कुछ माह बाद 70 से 75 वर्ष आयु वालों को फिर 65 से 70 वर्ष की आयु वालों को भुगतान किया जाएगा लेकिन सरकार ने 58 से 65 वर्ष वालों का कोई जिक्र नहीं किया। इस पर उन्होंने रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार का पेंशनरों के साथ यही रवैया रहा तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। पेंशनरों ने स्पष्ट किया है कि सरकार उनके देय भत्ते समय पर न देकर उन्हें उच्च न्यायालय में जाने के लिए मजबूर कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें