डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ ने अपनी वरिष्ठ महिला सदस्य के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संघ की वरिष्ठ सदस्य नर्वदा देवी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर उनके निवास स्थान ग्राम दरशोपुर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह समम्मान उन्हें जिला कांगड़ा पेंशनर संघ के प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा ने दी। कृष्ण स्वरूप शर्मा ने नर्वदा देवी को हिमाचली परंपरा के अनुसार शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।