नगरोटा सूरियां बैठक में उपस्थित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कोर कमेटी सदस्य। स्त्रोत- संघ्
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश इकाई नगरोटा सूरियां की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में खंड अध्यक्ष गुरदेव सिंह भारती ने बताया कि एसोसिएशन के खंड नगरोटा सूरियां के त्रैवार्षिक चुनाव तीन मार्च को विश्राम गृह नगरोटा सूरियां में सुबह 11 बजे करवाए जाएंगे।
इसमें राज्य के वरिष्ठ प्रधान एवं कांगड़ा के प्रधान सुरेश ठाकुर मुख्यातिथि शामिल होंगे। साथ ही जिला महासचिव सेठ राम चुनाव पर्यवेक्षक होंगे। बैठक में खंड प्रधान गुरदेव भारती ने स्पष्ट किया कि पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पूरे हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों का नेतृत्व करती है। सरकार से इस एसोसिएशन को मान्यता प्राप्त है और बातचीत को भी आमंत्रित करती है। गुरदेव भारती ने बताया कि कुछ पेंशनर स्वयंभू नेता वेलफेयर एसोसिएशन में अपनी लीडरशिप कायम करने के लिए एसोसिएशन को कमजोर करने की नकारात्मक कोशिशों में लगे हुए है, जो कि निंदनीय है।