फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजमिस्त्री की बेटी पायल ने कॉमर्स में टॉप कर रचा इतिहास

Sun, 18 May 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कॉमर्स संकाय की टॉपर पालय अपनी माता और शिक्षिका के साथ। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के कनोल गांव की पायल शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो संसाधनों की कमी कभी भी मंजिल की राह में रोड़ा नहीं बन सकती। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौर की छात्रा पायल ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 96.4 प्रतिशत (500 में से 482) अंक हासिल कर प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पायल के पिता प्रदीप शर्मा राज मिस्त्री का कार्य करते हैं, जबकि मां कमलेश शर्मा गृहिणी हैं। पायल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष, शिक्षकों के मार्गदर्शन और खुद की मेहनत को दिया है। वह बताती हैं कि पढ़ाई में नियमित रिवीजन और फोकस सबसे जरूरी है। साथ ही, वह घर के कामों में भी मां का हाथ बंटाती है और दिन में छह से सात घंटे पढ़ाई के लिए निकालती है।
जब स्कूल से टॉप करने की सूचना आई, उस समय पायल के पिता दिहाड़ी पर कार्यरत थे और स्कूल नहीं आ सके। ऐसे में मां कमलेश ही बेटी के साथ स्कूल पहुंचीं। स्कूल के प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह ने पायल की इस उपलब्धि को पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात बताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


पायल का लक्ष्य अभी उच्च शिक्षा करना

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौर की छात्रा पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 500 में से 482 (96.4 प्रतिशत) अंक हासिल कर प्रदेशभर में पहला स्थान और ओवरऑल मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। पायल के पिता प्रदीप शर्मा राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता कमलेश शर्मा गृहिणी हैं। पायल का कहना है कि अभी एक ही लक्ष्य है, उच्च शिक्षा ग्रहण करना। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें