फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 74 किलो भार में हरियाणा के पवन, 66 में छत्तीसगढ़ के नासिर विजेता

Mon, 03 Nov 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रैत में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दम दिखाता ​खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। फैडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष वर्ग के 74 और 66 किलो भार वर्ग में हरियाणा के पवन राजपूत और छत्तीसगढ़ के नासिर हुस्सन विजेता रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में रविवार को शुरू हुई इस चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के करीब 200 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस मौके पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशिष्ट अतिथि रहे। क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों के 59, 66 और 74 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले हुए। इनमें 74 किलो वर्ग में पवन राजपूत पहले, विश्वजीत दूसरे और आंध्रप्रदेश के जे. लावा कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
66 किलो भार वर्ग में नासिर हुस्सन ने पहला और जयदीप साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 59 किलो ग्राम भार वर्ग में झारखंड के फालगुनी बारन घोस पहले, महाराष्ट्र के बबन जोर दूसरे और हरियाणा के कृष्णा कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए एक लाख रुपये तथा विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर रैत में आयोजित यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर कार्यक्रम में विधानसभा के सेवानिवृत्त सचिव गोवर्धन, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, प्रधानाचार्य शमशेर भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें