देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ढलियारा पंचायत में नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय सूरजपुर में आयोजित
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विस क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने ढलियारा के गांव सूरजपुर में शुक्रवार को नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि कार्यालय के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के लोगों को अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और कई जनहित मुद्दों का मौके पर ही समाधान कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।