कांगड़ा मंडल भाजपा ने विधायक पवन काजल की अगवाई में निकाली तिरंगा यात्रा। -भाजपा।
कांगड़ा। मंडल भाजपा की ओर से बुधवार को मटौर से बगली तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय भाजपा कार्यपरिषद सदस्य एवं विधायक पवन काजल ने यात्रा का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को 15 अगस्त को हर पोलिंग बूथ पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया, वहीं मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।