फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्रस्ना लैब के कर्मियों की हड़ताल से परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में स्थित क्रस्ना लैब कर्मियों की ओर से एक घंटे तक हड़ताल की गई। हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग करीब एक घंटे तक बिना अपना कोई टेस्ट करवाए लाइनों में खड़े रहे। बताया जा रहा है कि लैब के कर्मियों को कंपनी की ओर से वेतन न मिलने पर यह हड़ताल की गई है। इन कर्मियों को अगस्त और सितंबर का वेतन नहीं मिला है, जबकि अब अक्तूबर भी आधा हो गया है। कर्मियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एमएस डॉ. तिलक भागड़ा ने कहा कि क्रस्ना लैब के कर्मियों ने एक घंटे तक हड़ताल रखी थी। इससे मरीजों को परेशानी हुई है। इन कर्मियों ने समय पर वेतन न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें