फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

Wed, 22 Jul 2026 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेलखंड पर ट्रेन सेवाओं को 23 जुलाई तक अस्थायी रूप से प्रभावित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कई नैरोगेज ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

जम्मू मंडल के जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को ट्रेन संख्या 52465 केवल कांगड़ा तक और ट्रेन संख्या 52467 केवल ज्वालामुखी रोड तक ही चलाई गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 52464, 52469, 52470, 52472, 52474, 52461, 52466, 52475 और 52476 को पूर्णतः रद्द कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए अपील की है कि वे सफर शुरू करने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के जरिए ताजा स्थिति की जानकारी ले लें। मौसम अनुकूल होने और सुरक्षा सुनिश्चित होने पर रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें