फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानकोट ने दुनेरा को हरा जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 10 Mar 2025 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। यूथ क्लब चौगान द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पठानकोट की टीम ने दुनेरा को हराकर खिताब जीता। समापन समारोह में नूरपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रजनी महाजन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही क्लब को अपनी ओर से 2100 रुपये की धनराशि भेंट की।
विज्ञापन

विशेष अतिथि ठेकेदार श्रवण कुमार ने 5100 रुपये, सभ्य लोहटिया ने 3100 रुपये और हनी ने 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए। सभी अतिथियों ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब के सदस्य टोनी ने बताया कि स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का के सहयोग से जल्द ही इस मैदान पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जीवन महाजन, अशोक कुमार, जगदीश कुमार जग्गू, रविकांत, सुनील कुमार टाटा, क्लब के सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें