फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पठानिया ने सम्मानित किए करेरी स्कूल के होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बच्चों ने जमाया रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। उप मुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। पठानिया ने शिक्षकों को कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम से भी पढाया जा रहा है जिससे बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। इससे पहले प्रिंसिपल पवन कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान करतार चंद, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकज सूद, मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर, दुर्गा सिंह, कुलभूषण सिंह चौहान, अनिल जरयाल, अजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें