फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रास्ता खुला, गद्दी समुदाय को मिली घरों और 25 एकड़ पुश्तैनी जमीन की राह

Wed, 02 Sep 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगथ (कांगड़ा)। रप्पड़ पंचायत के चरोड़ गांव में घरों और जमीन तक पहुंचने के रास्ते को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। वन विभाग ने गंगथ-जसूर लिंक मार्ग के साथ बंद पड़े रास्ते को दोबारा बहाल कर दिया है। रास्ता खुलने से गद्दी समुदाय के लोगों को अपने घरों के साथ-साथ करीब 25 एकड़ पुश्तैनी जमीन तक आवाजाही की बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी (आरओ) अब्दुल हमीद ने बताया कि स्थानीय लोगों और गद्दी समुदाय की ओर से इस रास्ते को बहाल करने की लगातार मांग की जा रही थी। वन भूमि से आगे करीब 200 मीटर की दूरी पर लोगों के घर और खेत स्थित हैं, जिसका उपयोग संबंधित परिवार दशकों से करते आ रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के विरोध के चलते यह मार्ग बाधित हो गया था, जिसे विभाग ने जनहित और जायज जरूरत को देखते हुए पुनः खुलवा दिया है। रास्ता बहाल होने पर पूर्व रेलवे अधिशासी अभियंता उत्तम सिंह, करनैल सिंह, बलवंत सिंह, जय कर्ण सिंह, राम प्यारी, उपप्रधान महिंदर सिंह और रप्पड़ पंचायत प्रधान ठाकुर केवल सिंह कलोत्तरा सहित ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों व विधायक मलेंद्र राजन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें