फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाबालिगा को भगाने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
‎रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत क्षेत्र की नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। लड़की की मोबाइल फोन पर चैटिंग के दौरान इस लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद गत मई में लड़का उसको भगाकर ले गया था। परिजनों को कई जगह ढूंढने पर भी लड़की का कोई पता नहीं चला और शक हुआ कि फोन पर चैटिंग के दौरान किसी लड़के के संपर्क में थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना रक्कड़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर थाना प्रभारी ने टीमें बनाकर उसके फोन लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस को लड़की की फोन लोकेशन ट्रेस करने पर उसे ग्वालियर से बरामद कर लिया था। इस दौरान लड़का चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा था। पुलिस थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जनक राज निवासी जंद्राल जिला कठुआ, जम्मू को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, लड़की का मेडिकल करवाकर बालिका आश्रम भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें