फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दैहण में चलती बस से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत गांव गडूं दैहण के नजदीक पेट्रोल पंप के पास परिवहन निगम की चलती बस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम नगरोटा बगवां डिपो की बस शिमला से नगरोटा जा रही थी। इस बीच दैहण पेट्रोल पंप के साथ बस में बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति राकेश कुमार निवासी गजनसू, जम्मू को पालमपुर अस्पताल लाया गया। पालमपुर अस्पताल में उसको प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें