फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट की पार्किंगों की अगले सप्ताह होगी नीलामी

Sun, 25 May 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी की लैंडिंग साइट चौगान के समीप पर्यटन विभाग के तहत निर्मित करोड़ों की दोनों पार्किंगों की नीलामी जल्द ही होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनवरी में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इन दोनों पार्किंगों का उद्घाटन किया था लेकिन अब तक इनको शुरू नहीं किए जाने से पर्यटकों को सुविधा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले को मई माह में ही उठाया था और जिलाधीश हेमराज बैरवा के आदेशों के बाद इन दोनों पार्किंगों की नीलामी साडा (स्पेशल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी) के तहत गत 13 मई को प्रस्तावित थी लेकिन एसडीएम देवी चंद ठाकुर के तबादले के चलते नीलामी की प्रक्रिया स्थगित हो गई थी। अब साडा के अध्यक्ष एवं एसडीएम संकल्प गौतम की अगुवाई में इन दोनों पार्किंगों की नीलामी अगले सप्ताह की जाएगी। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि वह जल्द ही बीड़ और राजगुंधा का दौरा करेंगे और साडा की बैठक के साथ ही इन दोनों पार्किंगों की नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर और परिसर में सावन माह से पहले रंग रोगन किया जाएगा तथा पानी के कुंडों और तालाब की साफ-सफाई जल शक्ति विभाग के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि शिव मंदिर में विकास कार्यों के लिए पुरातत्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है और खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें